कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Date:

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के लिए बैंक अनावश्यक दस्तावेजों की मांग नहीं कर सकते, शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा अपने स्तर से नियम बनाकर प्रभावी न किया जाए बल्कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीरता दिखाई जाए योजना के क्रियान्वयन से जुड़े वेंडर्स ने कहा कि 03 माह से बैंकों में कई प्रकरण पेंडिंग हैं इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि बैंकर्स की भूमिका संतोषजनक नहीं है।जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी से कहा कि साप्ताहिक तौर पर गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग होगी।एक वेंडर ने कहा कि उनके साथ बैंकर्स द्वारा अभद्रता की गई जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सबके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए, अभद्रता करने वाले लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।उन्होंने कहा कि 15 दिनों से अधिक समय तक बैंकों में पत्रावली लंबित रहने की दशा में बैंकर्स को कारण बताना होगा।इस दौरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, कुर्सी छोड़कर सुनी जनता की समस्याएं

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की कार्यशैली की हर...

75 की उम्र में भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमला...

बिना कानूनी प्रक्रिया के गिरफ्तार: नोएडा, हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अवैध गिरफ्तारी’ के खिलाफ श्रमिकों और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद अवैध रूप से लोगों को हिरासत में लिया गया और कानूनी नियमों का उल्लंघन किया गया।

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...