फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, कुर्सी छोड़कर सुनी जनता की समस्याएं

Date:

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की कार्यशैली की हर तरफ हो रही सराहना ।

मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बुधवार को एक अलग ही मानवीय और संवेदनशील तस्वीर देखने को मिली। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते समय ऐसा व्यवहार दिखाया। जिसकी आम जनता खुले दिल से प्रशंसा कर रही है। जनसुनवाई के दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर फरियादियों के पास पहुंचे और उन्हें सम्मानपूर्वक कुर्सियों पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों की पारंपरिक कार्यशैली से अलग इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। फरियादियों का कहना है कि डीएम न सिर्फ उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। बल्कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं। यही कारण है कि आम जनता के बीच उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जबकि अन्य शिकायतों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का यह सरल, संवेदनशील और जनता से जुड़ा हुआ व्यवहार अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुरादाबाद की जनता भी ऐसे जनहितैषी जिलाधिकारी का खुले दिल से धन्यवाद कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट...

75 की उम्र में भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमला...

बिना कानूनी प्रक्रिया के गिरफ्तार: नोएडा, हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अवैध गिरफ्तारी’ के खिलाफ श्रमिकों और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद अवैध रूप से लोगों को हिरासत में लिया गया और कानूनी नियमों का उल्लंघन किया गया।

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...