75 की उम्र में भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। 

बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया आजमपुर में जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें उसका भाई और बीच-बचाव करने आई पत्नी घायल हो गई. घटना से गांव में हड़कंप मच गया.

पुलिस के अनुसार ग्राम खमरिया आजमपुर निवासी 80 वर्षीय सियाराम पुत्र मंगलसेन का अपने छोटे भाई त्रिमोहन पुत्र मंगलसेन (57 वर्ष) के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर सियाराम ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया. फायरिंग में त्रिमोहन के दाहिने हाथ के पंजे में छर्रे लग गए. वहीं विवाद शांत कराने पहुंची सियाराम की पत्नी नारायणी देवी भी छर्रों की चपेट में आ गईं और उनके दाहिने हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई.

घटना की सूचना मिलते ही थाना मीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद नारायणी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी सियाराम को उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है. मामले में थाना मीरगंज पर एफआईआर संख्या 213/26 के तहत धारा 352 और 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट...

फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, कुर्सी छोड़कर सुनी जनता की समस्याएं

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की कार्यशैली की हर...

बिना कानूनी प्रक्रिया के गिरफ्तार: नोएडा, हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अवैध गिरफ्तारी’ के खिलाफ श्रमिकों और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद अवैध रूप से लोगों को हिरासत में लिया गया और कानूनी नियमों का उल्लंघन किया गया।

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...